बिजी सड़क पर नमाज पढ़ना पड़ा भारी, यूपी में युवक गिरफ्तार

आरोपी युवक के साथ रामपुर पुलिस (Photo: X)
नमाज पढ़ने वाले युवक पर यूपी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस परिवार के इस दावे की जांच कर रही है कि वह मानसिक रूप से बीमार है.
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स बिजी सड़क के बीच नमाज पढ़ता दिखा. यह घटना शाहाबाद गेट चौराहे की है, जहां ट्रैफिक के बीच वह सड़क पर नमाज पढ़ने लगा. उसके आसपास लोग इकट्ठा हो गए और गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई. वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शख्स को सार्वजनिक जगह पर बाधा पैदा करने के आरोप में हिरासत में ले लिया. इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है. एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनुराग सिंह ने मामले को लेकर कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. सिविल लाइंस इलाके में एक शख्स सड़क के बीच नमाज पढ़ता दिखा, जिसके आधार पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और अब उसे जेल भेज दिया गया है.
यातायात बाधित करते हुए शासन द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशो का उलंघन करने तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के अभियोग में #एसपीˍरामपुर के निर्देशन में थाना सिविल लाइन #RampurPolice द्वारा किया गया गिरफ्तार । #UPPolice pic.twitter.com/MXqhpQLwzi
— Rampur police (@rampurpolice) April 19, 2026
परिवार का दावा: मानसिक रूप से अस्वस्थ है शख्स
परिवार का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान है. इस दावे की पुलिस जांच कर रही है. घटना तब चर्चा में आई जब वीडियो में दिखा कि चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है और वह नमाज पढ़ता रहा. इससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ.
यह भी पढ़ें : Video: वेस्ट बैंक में नमाज पढ़ रहे व्यक्ति पर चढ़ाई गाड़ी, सेना से निकाला गया आरोपी, देखें वीडियो
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों को नियंत्रित करने की मुहिम के बीच हुई है. अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिना अनुमति सड़क पर पूजा या नमाज नहीं की जा सकती, खासकर जब इससे ट्रैफिक या आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो. इस आधार पर युवक पर कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










