Delhi Weather : दिल्ली वालों सावधान, अब चलने वाली है लू, यहां देखें 24 अप्रैल तक का वेदर अपडेट
दिल्ली का मौसम (Photo: PTI)
Delhi Weather : दिल्ली में सोमवार (20 अप्रैल) की सुबह गर्म मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
Delhi Weather : मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है. पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से थोड़ा अधिक है. लोधी रोड में तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है.
अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिल्ली के लोगों को अभी गर्मी से रात मिलने वाली नहीं है. अगले कुछ दिनों में हीट वेव यहां चलेगी. इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.
21 अप्रैल का मौसम : मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4°C और न्यूनतम तापमान 20.2°C रहने की संभावना है. दिन में हवा की रफ्तार 10-15 किमी/घंटा के बीच रहेगी, जबकि रात में यह 5-10 किमी/घंटा तक रह सकती है. आसमान साफ रहने का अनुमान है.

22 अप्रैल का मौसम : बुधवार को अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने की संभावना है. दिन में हवा की रफ्तार 10–15 किमी/घंटा और रात में करीब 5–10 किमी/घंटा रह सकती है. आसमान साफ रहेगा, लेकिन दिन में तेज गर्मी और लू जैसे हालात बनने की संभावना है.
23 अप्रैल का मौसम : गुरुवार को अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है. दिन में हवा की रफ्तार 10–15 किमी/घंटा और कुछ समय पर 15–20 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. दिन में गर्मी और लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : मौसम : कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी
24 अप्रैल का मौसम : शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है. दिन में हवा की रफ्तार 10–15 किमी/घंटा और रात में 5–10 किमी/घंटा के आसपास रह सकती है. पूरे दिन तेज गर्मी और लू जैसे हालात बने रहने के आसार हैं, इसलिए धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










