देवेंद्र फडनवीस के परिवार की निजी तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर करने पर कांग्रेस-एनसीपी नेताओं पर प्राथमिकी

Updated at : 09 Jul 2015 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
देवेंद्र फडनवीस के परिवार की निजी तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर करने पर कांग्रेस-एनसीपी नेताओं पर प्राथमिकी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के परिवार की निजी तसवीर प्रसारित करने के लेकर विवाद उठ खडा हुआ है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है. पुलिस ने प्राथमिकी एनसीपी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज की है. पुलिस ने ओशीवारा पुलिस थाने में नागपुर एनसीपी के अजय हापटेवार, महाराष्ट्र कांग्रेस के […]

विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के परिवार की निजी तसवीर प्रसारित करने के लेकर विवाद उठ खडा हुआ है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है. पुलिस ने प्राथमिकी एनसीपी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज की है.

पुलिस ने ओशीवारा पुलिस थाने में नागपुर एनसीपी के अजय हापटेवार, महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिन सावंत, गुरपीत चड्ढा के खिलाफ तसवीर प्रसारित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है. उनके खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 67 ए और आइसीपी की धारा 500 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है.
पुलिस ने यह प्राथमिकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज की है. ये तसवीरें सीएम फडनवीस के हाल के अमेरिका दौरे के बाद प्रसारित हुईं. दरअसल, सीएम देवेंद्र फडनवीस व उनके परिवार की पुरानी तसवीर को हाल में उनके अमेरिका दौरे से जोड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है.
सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही तसवीर में उनकी बैंकर पत्नी अमृता और बेटी दिविजा हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस मामले में सफाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola