नवविवाहित दपंती ने खुदकुशी की कोशिश की,महिला की मौत

थाणे: महाराष्ट्र के थाणे जिले के कल्याण इलाके में एक नवविवाहित दपंती ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया जिससे महिला की मौत हो गयी. कोसलेवाडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याणजी गीते के अनुसार 19 साल के पति और पत्नी ने कुछ जहरीली गोलियां खा लीं. दोनों का ताल्लुक बिहार के भाबुआ […]
थाणे: महाराष्ट्र के थाणे जिले के कल्याण इलाके में एक नवविवाहित दपंती ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया जिससे महिला की मौत हो गयी.
कोसलेवाडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याणजी गीते के अनुसार 19 साल के पति और पत्नी ने कुछ जहरीली गोलियां खा लीं. दोनों का ताल्लुक बिहार के भाबुआ से है.
गश्त पर निकले पुलिस के एक दल ने कल नेतीवली इलाके में इस दंपति को अचेत अवस्था में पाया और फिर इनको तत्काल अस्पताल पहुंचाया. युवती चांदनी सिंह को कल रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान प्रदीप शर्मा के रूप में हुई है और रुक्मिणीबाई अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ऐसा लगता है कि परिवार के सदस्य इनकी शादी के खिलाफ थे और इस कारण ये लोग थाणे आ गये थे और डोम्बीवली में अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ रह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










