मध्य प्रदेश के खंडवा में बस-ट्रक की भिड़ंत, 19 की मौत, 15 घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2015 10:53 PM (IST)
विज्ञापन

खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छोटी छैगांव माखन गांव के पास आज एक बस और ट्रक की भिडंत होने से चार महिलाओं सहित 19 बस यात्रियों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये. नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि खंडवा-इन्दौर मार्ग पर एक निजी यात्री बस और ट्रक […]
विज्ञापन
खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छोटी छैगांव माखन गांव के पास आज एक बस और ट्रक की भिडंत होने से चार महिलाओं सहित 19 बस यात्रियों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये.
नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि खंडवा-इन्दौर मार्ग पर एक निजी यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर होने से 19 यात्रियों की मौत हो गयी और 15 बस सवार घायल हो गये. दुर्घटनाग्रस्त बस इन्दौर से खंडवा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक इन्दौर की तरफ जा रहा था.
हादसे के समय दोनों वाहनों की गति तेज बतायी जाती है. उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भेजा गया है. हादसे में मृतकों और घायलों की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है. इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजन को प्रत्येक को डेढ लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




