सेंट स्टीफन कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा के यौन शोषण का आरोप, महिला आयोग ने शर्मनाक कहा

नयी दिल्ली : देश के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफंस के एक प्रोफेसर पर कॉलेज की एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. छात्रा की शिकायत पर मॉरिसनगर थाने में पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने इस संबंध में कहा है कि वह मामले की जांच पडताल […]
नयी दिल्ली : देश के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफंस के एक प्रोफेसर पर कॉलेज की एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. छात्रा की शिकायत पर मॉरिसनगर थाने में पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने इस संबंध में कहा है कि वह मामले की जांच पडताल के बाद ही आगे आवश्यक कदम उठायेगी.
उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा है कि सेंट स्टीफंस देश का सबसे प्रतिष्ठत कॉलेजों में एक है और उनके पास यह मामला आने पर वे इस पर गंभीरता से विचार करेंगी. उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया है और कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए.बरखा ने कहा कि देश की इस तरह के प्रतिष्ठित कॉलेज में इस तरह की घटना होना काफी शर्मनाक है. मामले की जांच हो और दोषी के खिलाख सख्त कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




