ePaper

अमित शाह व राजनाथ से मुलाकात से पहले बीमार हुईं वसुंधरा राजे, टला आनंदपुर साहिब का दौरा

Updated at : 19 Jun 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह व राजनाथ से मुलाकात से पहले बीमार हुईं वसुंधरा राजे, टला आनंदपुर साहिब का दौरा

नयी दिल्ली : ‘ललित गेट’ को लेकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुलाकात आज भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह से नहीं हो पाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे ने कथित रूप से तबितय खराब होने के कारणपंजाब के आनंदपुर साहिब जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है. इससे पहले खबर थी कि राजे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ‘ललित गेट’ को लेकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुलाकात आज भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह से नहीं हो पाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे ने कथित रूप से तबितय खराब होने के कारणपंजाब के आनंदपुर साहिब जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है. इससे पहले खबर थी कि राजे पंजाब के आनंदपुर साहिब में एक समारोह के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिल सकतीं हैं. आनंदपुर साहिब की 350वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल भी शामिल हो रहे हैं.

यह खुलासा होने के बाद कि वसुंधरा ने लंदन अदालत में ललित मोदी के आव्रजन दस्तावेजों पर गोपनीय गवाह के रुप में कथित रुप से हस्ताक्षर किया था, पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है जिससे पार्टी काफी नाराज है.

खबरों की माने तो राजस्थान की गद्दी वसुंधरा से छिन सकती है. इसे महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है कि पिछले 48 घंटों में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के किसी भी नेता ने उनके बचाव में सार्वजनिक रुप से कुछ नहीं कहा है. वसुंधरा ने बुधवार को शाह से बातचीत कर ललित मोदी वाले मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की थी. इस मामले में पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी ने दावा किया है कि वसुंधरा ने ब्रिटेन आव्रजन के उनके दस्तावेजों का समर्थन किया था.

वसुंधरा ने मोदी द्वारा किए गए दावों के संबंध में फोन पर शाह से चर्चा की और ऐसा माना जा रहा है उन्होंने पार्टी प्रमुख को बताया कि पूर्व आईपीएल आयुक्त के साथ उनके पारिवारिक संबंध है लेकिन उन्होंने कोई गलती नहीं की है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि वसुंधरा ने दोनों परिवारों के बीच संबंधों तथा ललित मोदी की पत्नी के साथ अपनी मित्रता के बारे में बताया और कहा है कि मीडिया में आए दस्तावेज ‘‘असत्यापित’’ और ‘अहस्ताक्षरित’’ हैं.

राजे और सुषमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इस्तीफे की मांग को लेकर आज राज्य भर में प्रदर्शन करेगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय दिलवाने और जनता की भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा. इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इस्तीफे तथा राजे के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola