स्वराज अभियान ने किसान आंदोलन शुरू किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 4:59 AM
नयी दिल्ली : गठन के दो महीने बाद योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के नेतृत्व वाले स्वराज अभियान ने आज किसान आंदोलन शुरू किया. यह उसकी पहली ऐसी जन पहल है. आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावत करने पर पार्टी से निकाले गये यादव एवं भूषण ने कहा कि जय किसान […]
नयी दिल्ली : गठन के दो महीने बाद योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के नेतृत्व वाले स्वराज अभियान ने आज किसान आंदोलन शुरू किया. यह उसकी पहली ऐसी जन पहल है. आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावत करने पर पार्टी से निकाले गये यादव एवं भूषण ने कहा कि जय किसान आंदोलन अन्य मांगों के साथ भूमि अधिग्रहण विधेयक में किये गये संशोधनों को हटाने की मांग करता है.
स्वराज अभियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जय किसान आंदोलन की मांगों में भूमि विधेयक वापस लेना, किसानों को न्यूनतम आय की गारंटी देने वाला कानून लाना, प्राकृतिक आपदा के लिए पर्याप्त मुआवजा शामिल हैं.’ यादव ने कहा कि आंदोलन का लक्ष्य किसानों, शहरी नागरिकों और युवाओं आदि को शामिल कर देश के भविष्य को नया आकार प्रदान करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










