ePaper

आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Updated at : 11 Jun 2015 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

नयी दिल्ली : आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू की कथित फोन टैपिंग के मामले को लेकर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में चल रहे विवाद के मद्देनजर राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की. बैठक की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है. नायडू ने कल मोदी से मिलकर अनुरोध किया था कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू की कथित फोन टैपिंग के मामले को लेकर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में चल रहे विवाद के मद्देनजर राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की. बैठक की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है. नायडू ने कल मोदी से मिलकर अनुरोध किया था कि वह तेलंगाना सरकार द्वारा उनके फोन की कथित रूप से टैपिंग कराए जाने की जांच कराएं.

मोदी के साथ बैठक के बाद नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा था, ‘तेलंगाना सरकार पक्षपाती है. कोई गैरकानूनी टैपिंग कैसे कर सकता है, यह अनुचित है, यह अनैतिक है? उन्हें इसकी उच्चस्तरीय समिति से जांच करानी होगी और समुचित कार्रवाई करनी होगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola