एनएससीएन(के) ने मणिपुर में सेना पर हमले की जिम्मेदारी ली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 4:03 PM
गुवाहाटी/कोहिमा : नगा उग्रवादी गुट एनएससीएन(खापलांग) ने मणिपुर में घात लगाकर किये गए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें सेना के 18 जवान मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए. इस गुट के साथ केंद्र ने मार्च में संघर्षविराम रद्द कर दिया था. उग्रवादी गुट ने मीडिया को भेजी गयी चार जून की तारीख […]
गुवाहाटी/कोहिमा : नगा उग्रवादी गुट एनएससीएन(खापलांग) ने मणिपुर में घात लगाकर किये गए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें सेना के 18 जवान मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए. इस गुट के साथ केंद्र ने मार्च में संघर्षविराम रद्द कर दिया था. उग्रवादी गुट ने मीडिया को भेजी गयी चार जून की तारीख वाली एक विज्ञप्ति में दावा किया है कि कांगलेई यावूल कन्ना लुप और कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया.
विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि घटना में एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित 20 सैन्य कर्मी मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए. इसमें दावा किया गया है कि छठी डोगरा रेजीमेंट के पांच वाहनों के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया गया. विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुबह में छह बजे हमला शुरू हुआ और नौ से 10 बजे सुबह तक जारी रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










