आईबी ने किया खुलासा, 35 रैडिकल जिहादी अभी भी भारत में कर रहे हैं आईएस के लिए बहाली

नयी दिल्लीः भारतीय खुफिया एजेंसी आईबी ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है. इसमें कहा गया है कि लगभग 11 भारतीयों ने अबतक आतंकी संगठन आईएस ज्वाइन किया है. एक अंग्रेजी अखबार मेल टुडे मे छपी खबर के अनुसार इन 11 लोगों में चार युवक महाराष्ट्र के कल्याण से है जिसमें से एक एनआईए की […]
नयी दिल्लीः भारतीय खुफिया एजेंसी आईबी ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है. इसमें कहा गया है कि लगभग 11 भारतीयों ने अबतक आतंकी संगठन आईएस ज्वाइन किया है. एक अंग्रेजी अखबार मेल टुडे मे छपी खबर के अनुसार इन 11 लोगों में चार युवक महाराष्ट्र के कल्याण से है जिसमें से एक एनआईए की हिरासत मे है. इतना ही नहीं भी भी कई ऐसे लोग है जो आईएस में लोगों की बहाली के लिए काम कर रहे हैं.
जितने लोग आतंकी संगठन आईएस में भरती हुए उनमें से 5 भारतीय खाड़ी देशों मे रह रहे थे और यही से वह आतंकी संगठनों के प्रभाव में आते गये. हालाकि अभी खुफिया एजेंसियों ने सिर्फ चार युवकों की पहचान की है जिनमें अमन नईम, सलीफ फारुख टंकी, अरीब मजीद और फहाद तनवीर शेख का नाम शामिल है. खुफिया रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि कई भारतीय जो आईएस के लिए काम कर रहे हैं अब भारत आना चाहते हैं लेकिन वह वापसनहीं आ पा रहे इनमें से एक युवक का भी जिक्र किया गया है जिसने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




