आज हो सकता है केंद्रीय सूचना व सतर्कता आयुक्‍तों का चयन

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआइसी) और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के प्रमुखों के बारे में फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल की सोमवार को एक बैठक होगी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को होने जा रही बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर बुलाई गई है, जिसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआइसी) और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के प्रमुखों के बारे में फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल की सोमवार को एक बैठक होगी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को होने जा रही बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर बुलाई गई है, जिसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्मिक राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे. पैनल की आखिरी बैठक 23 मई को हुई थी जिसमें कोई नतीजा नहीं निकल पाया था.

सूत्रों ने बताया कि सीआइसी में सूचना आयुक्तों के पद के लिए और सीवीसी में सतर्कता आयुक्तों के पद के लिए नामों पर भी कल की बैठक में अंतिम निर्णय किया जा सकता है. इस माह के शुरू में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा सीआइसी, सीवीसी और लोकपाल की नियुक्तियों में विलंब पर सवाल उठाये थे. कई आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने भी नियुक्तियों में विलंब पर सवाल उठाये थे.

सीआइसी के प्रमुख का पद पिछले नौ माह से रिक्त है. इस पद से 22 अगस्त 2014 को राजीव माथुर का कार्यकाल समाप्त हुआ और किसी की नियुक्ति नहीं की गई. सीआइसी में सूचना आयुक्तों के तीन पद भी रिक्त हैं. सूत्रों ने बताया कि सभी सात सूचना आयुक्तों सहित मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए, 203 आवेदन आये हैं. सूचना आयुक्तों के लिए 553 आवेदन आये हैं. सूचना का अधिकार कानून के तहत सीआइसी में एक प्रमुख और 10 सूचना आयुक्त होते हैं. केंद्रीय सतर्कता आयोग में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रदीप कुमार का कार्यकाल पिछले साल 28 सितंबर को समाप्त हुआ था जबकि सतर्कता आयुक्त जे एम गर्ग ने सात सितंबर को अपना कार्यकाल पूरा किया था. सूत्रों ने बताया कि सरकार को इन दोनों पदों के लिए 130 आवेदन मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola