जम्मू कश्मीर : LOC पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम
Updated at : 31 May 2015 11:46 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में हथियार से लैस आतंकी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे . सेना को इसकी भनक लगने के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में हथियार से लैस आतंकी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे . सेना को इसकी भनक लगने के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और देर तक मुठभेड़ जारी रहा.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सेना के जवान ने जब चरमपंथियों को चुनौती दी तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी.
गौरतलब है कि इससे पहले मोबाइल टावर में हथगोला फेंका गया था. जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी थी और तीन लोग घायल हो गए थे. इसके बाद राज्यभर में दूरसंचार सेवा प्रभावित हुए थे. घटना कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में एक हफ्ते के भीतर घुसपैठ का दूसरा प्रयास है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




