जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में मोबाइल टावर पर ग्रेनेड से हमला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में मोबाइल टावर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार 15 दिनों में यह छठा हमला है. फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. खबर लिखे जाने तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेवारी नहीं ली है. शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में मोबाइल टावर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार 15 दिनों में यह छठा हमला है. फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. खबर लिखे जाने तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेवारी नहीं ली है.
शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा था कि घाटी में मोबाइल टावरों पर किए गए हालिया हमलों के पीछे आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ है. इस संबंध में पुलिस महानिदेशक के. राजेंद्र कुमार ने बताया था कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन का उन हमलों के पीछे हाथ था. पुलिस की कार्रवाई में दो लोग मारे भी गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




