विश्वबैंक प्रमुख जिम यांग किम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कहा, दुनिया को आप जैसे और नेताओं की जरुरत

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यांग किम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि दुनिया को ‘आपके जैसे और नेताओं की जरुरत है.’ किम ने प्रधानमंत्री को एक साल में गरीबी समाप्त करने के लिए उठाये गये दूरदृष्टि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यांग किम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि दुनिया को ‘आपके जैसे और नेताओं की जरुरत है.’ किम ने प्रधानमंत्री को एक साल में गरीबी समाप्त करने के लिए उठाये गये दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई दी.

विश्व बैंक प्रमुख ने ट्विट किया, ‘भारत में गरीबी समाप्त करने के लिए एक साल के दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई. दुनिया को आप जैसे और नेताओं की जरुरत है.’

मोदी ने उनके इस संदेश पर धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने ट्विट किया, ‘जिम किम को धन्यवाद. हम सभी को दुनिया को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने को मिलकर काम करना होगा. विशेष रूप से गरीबी समाप्त करने के लिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola