पाक समर्थक तत्वों पर लगाम कसने के लिए काम कर रही है जम्मू कश्मीर सरकार : भाजपा
Updated at : 28 May 2015 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

हैदराबाद: भाजपा महासचिव राम माधव ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार इस बात को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि पाकिस्तान समर्थक तत्वों को हाशिए पर ला खडा किया जाए. उन्होंने यह भी दोहराया कि अगर पार्टी भारत के हितों की रक्षा नहीं कर सकती है तो वह ‘‘सरकार […]
विज्ञापन
हैदराबाद: भाजपा महासचिव राम माधव ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार इस बात को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि पाकिस्तान समर्थक तत्वों को हाशिए पर ला खडा किया जाए. उन्होंने यह भी दोहराया कि अगर पार्टी भारत के हितों की रक्षा नहीं कर सकती है तो वह ‘‘सरकार को वहीं छोड देगी.’’.
उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान समर्थक तत्वों को पूरी तरह से गिरफ्तार करने, उन्हें हाशिए पर डालना सुनिश्चित करने के लिए जम्मू कश्मीर में सरकार सारे उपाय कर रही है.’’ भाजपा महासचिव ने कहा कि इसलिए यह प्रभाव तथ्यों पर आधारित नहीं है कि सरकार पाकिस्तान समर्थक तत्वों के प्रति नरम है. मसर्रत आलम जेल में है. सभी महत्वपूर्ण अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




