जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड, हथियार और गोलाबारुद बरामद

Updated at : 28 May 2015 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड, हथियार और गोलाबारुद बरामद

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षाबलों ने आज एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड किया और हथियार एवं गोलाबारुद बरामद किए. उधमपुर स्थित रक्षा विभाग के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया, ‘‘विशिष्ट सूचना के आधार पर यूनिफॉर्म कोर मुख्यालय रियासी के तत्वाधान में 58-राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने […]

विज्ञापन

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षाबलों ने आज एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड किया और हथियार एवं गोलाबारुद बरामद किए.

उधमपुर स्थित रक्षा विभाग के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया, ‘‘विशिष्ट सूचना के आधार पर यूनिफॉर्म कोर मुख्यालय रियासी के तत्वाधान में 58-राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने आज पीर पांजाल के पर्वतीय इलाके में अभियान शुरु किया और हथियारों तथा गोलाबारुद का जखीरा बरामद किया.’’अधिकारी ने बताया कि बरामद सामान में पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, एक बोर राइफल, दो राउंड यूबीजीएल, पिस्तौल की 57 गोलियां, एक पोर्टेबल बैटरी चार्जर, इलेक्ट्रिक तार, एक कंबल और दो चाकू थे.
उन्होंने बताया, ‘‘रियासी जिले के गुल इलाके में शुरु किए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों में यह बरामदगी एक बडी उपलब्धि है और इनकी बरामदगी से इलाके में होने वाली अप्रिय घटना टल गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola