पर्रिकर ने कहा, अच्छी हैं बोफोर्स तोपें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 5:15 PM
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बोफोर्स की तोप को अच्छी क्वालिटी का बताया. उन्होंने कहा कि ये तोपें अच्छी अवस्था में हैं लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उस कथित बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की. पर्रिकर ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं बस इतना प्रमाणित कर सकता […]
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बोफोर्स की तोप को अच्छी क्वालिटी का बताया. उन्होंने कहा कि ये तोपें अच्छी अवस्था में हैं लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उस कथित बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की. पर्रिकर ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं बस इतना प्रमाणित कर सकता हूं कि बोफोर्स तोपें अच्छी हैं. मैं राष्ट्रपति के बयान पर कोई बयान नहीं देता. अगर आप बोफोर्स तोपों की गुणवत्ता के बारे में पूछेंगे तो वे अच्छी हैं.
मुखर्जी के गलत हवाले से एक स्वीडिश दैनिक ने कहा, ‘‘सर्वप्रथम, यह अभी स्थापित करना बाकी है कि कोई घोटाला हुआ है. किसी भारतीय अदालत ने यह तय नहीं किया. बोफोर्स के बहुत बाद तक मैं देश का रक्षामंत्री था, और मेरे जनरलों ने प्रमाणित किया था कि वह हमारी उन बेहतरीन तोपों में से एक है जो हमारे पास थीं.
प्रणब अगले माह स्वीडन की यात्रा पर जाने वाले हैं. उल्लेखनीय है कि 1980 दशक के अंतिम वर्षों के दौरान होविट्जर बोफोर्स तोप खरीदारी घोटाला चर्चा में आया। राजीव गांधी सरकार को इसे ङोलना पडा और 1989 के चुनाव में यह प्रमुख चुनावी मुद्दा था और इस चुनाव में राजीव गांधी नीत कांग्रेस को हार का मुंह देखना पडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










