राजनाथ सिंह कल नागपुर में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 4:23 PM (IST)
विज्ञापन

नागपुर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करने के लिए कल यहां आएंगे. नागपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक और नक्सल विरोधी अभियान :गढचिरौली: के पुलिस उप महानिरीक्षक रविन्द्र कदम ने बताया कि राजनाथ सिंह पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे और दोपहर […]
विज्ञापन
नागपुर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करने के लिए कल यहां आएंगे. नागपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक और नक्सल विरोधी अभियान :गढचिरौली: के पुलिस उप महानिरीक्षक रविन्द्र कदम ने बताया कि राजनाथ सिंह पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे और दोपहर में राज्य की अतिथिशाला रवि भवन में एक बैठक करेंगे.
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय के अलावा महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और गढचिरौली, भंडारा एवं गोंडिया सहित नक्सल प्रभावित जिलों के पुलिस अधीक्षक भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे.
गृह मंत्री सुबह सीमा सुरक्षा बल के विमान में सवार होकर शहर पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित रेशिमबाग के स्मृति मंदिर रवाना हो जाएंगे जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीसरे वर्ष का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है.
भाजपा की शहर इकाई के सूत्रों ने बताया कि उसके बाद वह कार्यक्रम में देश भर से भाग लेने आये लोगों को संबोधित करेंगे. नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




