ePaper

रामदेव का पद्म पुरस्कार संबंधी बयान उनकी ‘सोच’ दिखाता है : कांग्रेस

Updated at : 10 May 2015 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
रामदेव का पद्म पुरस्कार संबंधी बयान उनकी ‘सोच’ दिखाता है : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने पद्म पुरस्कार को लेकर काफी लॉबिंग होने की योग गुरु रामदेव की टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा और कहा कि उनका बयान उनकी विचारधारा को प्रदर्शित करता है. कांग्रेस प्रवक्ता ब्रजेश कलप्पा ने कहा, ‘‘यह एक और बयान है जिसमें उन्होंने दिखाया है कि उनकी सोच क्या है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने पद्म पुरस्कार को लेकर काफी लॉबिंग होने की योग गुरु रामदेव की टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा और कहा कि उनका बयान उनकी विचारधारा को प्रदर्शित करता है. कांग्रेस प्रवक्ता ब्रजेश कलप्पा ने कहा, ‘‘यह एक और बयान है जिसमें उन्होंने दिखाया है कि उनकी सोच क्या है और वह कहां से आती है तथा सार्वजनिक जीवन में क्या मानक हैं.’’

पद्म पुरस्कार सूची में कुछ बेहतरीन नामों का उल्लेख करते हुए कलप्पा ने कहा कि अवार्ड को लेकर आरोप सही नहीं हैं. बहरहाल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola