ePaper

वी के सिंह ने मेगा फूड पार्क बंद होने पर राहुल पर ली चुटकी

Updated at : 08 May 2015 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
वी के सिंह ने मेगा फूड पार्क बंद होने पर राहुल पर ली चुटकी

नयी दिल्ली: अमेठी में मेगा फूड पार्क बंद करने की खबरों के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में मामला उठाए जाने के बाद आज उनपर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने हैरानी जतायी कि कांग्रेस नेता के निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पार्टी के 60 साल के शासन काल में विकास क्यों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अमेठी में मेगा फूड पार्क बंद करने की खबरों के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में मामला उठाए जाने के बाद आज उनपर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने हैरानी जतायी कि कांग्रेस नेता के निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पार्टी के 60 साल के शासन काल में विकास क्यों नहीं हुआ.

विदेश राज्य मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते राहुल गांधी को देखना मनोरंजक है. आश्चर्य है कि अमेठी में विकास क्यों नहीं हुआ जब वह कांग्रेस के 60 साल के शासन की बात करते हैं.’’ वी के सिंह ने यह हमला ऐसे समय में किया है जब गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं और वो बदलाव की राजनीति नहीं कर रहे, जिसका उन्होंने वादा किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola