कांग्रेस ने विश्वास की आलोचना की, कहा कि आप ‘सत्ता को पचा नहीं पा रही है’

Updated at : 06 May 2015 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने विश्वास की आलोचना की, कहा कि आप ‘सत्ता को पचा नहीं पा रही है’

नयी दिल्ली: आप नेता कुमार विश्वास के दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के समक्ष दूसरी बार उपस्थित नहीं हो पाने के बाद कांग्रेस ने पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में सत्तारुढ पार्टी सदस्यों के पास ‘‘सत्ता चली गई है.’’ आप की एक कार्यकर्ता ने डीसीडब्ल्यू से संपर्क कर कहा कि विश्वास ने उसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आप नेता कुमार विश्वास के दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के समक्ष दूसरी बार उपस्थित नहीं हो पाने के बाद कांग्रेस ने पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में सत्तारुढ पार्टी सदस्यों के पास ‘‘सत्ता चली गई है.’’

आप की एक कार्यकर्ता ने डीसीडब्ल्यू से संपर्क कर कहा कि विश्वास ने उसके साथ अवैध संबंध की ‘‘अफवाहों’’ का खंडन नहीं किया जिसके बाद डीसीडब्ल्यू ने उन्हें सम्मन किया था.

आप नेता कल भी आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और फिर से सम्मन जारी करने के बाद आज भी वह आयोग में नहीं गए.

कांग्रेस ने आरोप लगाए कि आप सरकार के कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी विधायक जरनैल सिंह और अब विश्वास को लेकर उत्पन्न विवाद दर्शाता है कि ‘‘वे खुद को कानून से उपर समझते हैं और सत्ता को पचा नहीं पा रहे हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola