आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले से 11 चरमपंथी गिरफ्तार

Updated at : 06 May 2015 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले से 11 चरमपंथी गिरफ्तार

हैदराबाद: आंध्रप्रदेश की कुरनूल जिला पुलिस ने दावा किया है कि उसने प्रतिबंधित नक्सलवादी संगठन सीपीआई (एमएल) जनशक्ति के सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित करने के प्रयास को विफल कर दिया है और उनके नेता कुरा राजना सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजना सहित जनशक्ति समूह के […]

विज्ञापन

हैदराबाद: आंध्रप्रदेश की कुरनूल जिला पुलिस ने दावा किया है कि उसने प्रतिबंधित नक्सलवादी संगठन सीपीआई (एमएल) जनशक्ति के सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित करने के प्रयास को विफल कर दिया है और उनके नेता कुरा राजना सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजना सहित जनशक्ति समूह के सदस्य मोहन रेड्डी नामक व्यक्ति के आवास पर जमा हुए थे. उनका लक्ष्य पार्टी को दोबारा शुरु करना और ‘दलम’ स्थापित करना और हथियार खरीद के साथ-साथ निधि जमा करना था. 2002 में संगठन सीपीआई (एमएल) जनशक्ति के 46 सदस्यों ने आंध्रप्रदेश पुलिस के समक्ष समर्पण किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola