ePaper

निर्दलीय विधायक राशिद को हिरासत में लिया गया

Updated at : 05 May 2015 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक राशिद को हिरासत में लिया गया

श्रीनगर : पुलिस ने कश्मीरी पंडितों के लिए अलग बस्तियां बसाने की प्रस्तावित योजना के खिलाफ यहां सिविल सचिवालय में जुलूस निकालने की कोशिश करने पर निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को आज हिरासत में ले लिया.राशिद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर प्रस्तावित योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बटमालू से सिविल सचिवालय की […]

विज्ञापन

श्रीनगर : पुलिस ने कश्मीरी पंडितों के लिए अलग बस्तियां बसाने की प्रस्तावित योजना के खिलाफ यहां सिविल सचिवालय में जुलूस निकालने की कोशिश करने पर निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को आज हिरासत में ले लिया.राशिद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर प्रस्तावित योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बटमालू से सिविल सचिवालय की ओर जुलूस निकाला.

विधायक जैसे की अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय पहुंचे, पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया. उन्हें शहीदगंज पुलिस थाने में रखा गया. पुलिस का एक दल राशिद को बाद में जवाहर नगर स्थित उनके आवास पर ले गया.पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विधायक को रिहा कर दिया गया है लेकिन राशिद ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है.

हिरासत में रखे जाने से पहले राशिद ने संवाददाताओं से कहा कि वह पंडितों की वापसी के खिलाफ नहीं हैं बल्कि वह उनके लिए अलग बस्तियां बनाने के विरुद्ध हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ हम अलग बस्तियां बसाने के खिलाफ हैं। हम पंडितों की वापसी का स्वागत करते हैं लेकिन उन्हें अपने मूल स्थानों पर बसना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola