चलती कार में युवती से बलात्कार कर केजरीवाल के घर के समीप फेंका

Published at :04 May 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
चलती कार में युवती से बलात्कार कर केजरीवाल के घर के समीप फेंका

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं पर अत्याचार जारी है. आज फिर दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक युवती के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. 18 साल की एक युवती से आज चलती कार में गैंगरेप किया गया. रेप के बाद उसे चलती कार से फेंक दिया गया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं पर अत्याचार जारी है. आज फिर दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक युवती के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

18 साल की एक युवती से आज चलती कार में गैंगरेप किया गया. रेप के बाद उसे चलती कार से फेंक दिया गया. पीडिता के मुताबिक विरोध किये जाने पर उसे बुरी तरह पीटा गया. उसके शरीर पर खरोंच और चोट के निशान भी हैं.

पीडिता द्वारा पुलिस को दिये गये बयान के हवाले से बताया गया कि लडकी जहां पर काम करती है वहीं के बॉस और एक साथी ने घटना को अंजाम दिया है. उन दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसे पिला दिया फिर उसके साथ रेप किया.

रेप के बाद उसे देर रात दिल्ली विधानसभा से कुछ दूरी पर कार से फेंक दिया. जहां पर लडकी को फेंका गया उससे कुछ चंद दूरी पर ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास है.

किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और लडकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कहा वह अभी इसके सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola