बेटी के साथ छेडछाड का विरोध करने पर पुलिसवाले की पिटाई

जालंधर : जालंधर में आज एक लडकी के साथ छेडछाड कर रहे युवकों को जब पीडित के पिता ने रोका तो युवकों के समूह ने एक साथ मिल कर पिता की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में घायल पिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जालंधर के जीटीबी […]
जालंधर : जालंधर में आज एक लडकी के साथ छेडछाड कर रहे युवकों को जब पीडित के पिता ने रोका तो युवकों के समूह ने एक साथ मिल कर पिता की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में घायल पिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जालंधर के जीटीबी नगर इलाके में आज देर शाम राजकीय रेल पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल कार्यरत गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी (15) को कोचिंग से लेकर घर जा रहे थे. इस दौरान एक युवक ने लडकी पर टिप्पणी की. गुरमीत ने इसका विरोध किया.
उन्होंने बताया कि लडका नहीं माना और उनके साथ बहस करने लगा. इसके बाद अचानक दर्जन भर लडके मौके पर पहुंच गए और उनलोगों ने एक साथ मिल कर सिंह की पिटाई कर दी. सिंह को गंभीर चोटें आयी हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीडित का बयान दर्ज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




