पाकिस्तानी झंडा लहराने के खिलाफ जम्मू कश्मीर सरकार करेगी कार्रवाई : जितेंद्र

Updated at : 02 May 2015 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी झंडा लहराने के खिलाफ जम्मू कश्मीर सरकार करेगी कार्रवाई : जितेंद्र

जम्मू : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराने की आज निंदा करते हुए विश्वास जताया कि मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई करेगी तथा इस तरह की घटना दोबारा न हो यह सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाएगी. जितेंद्र सिंह की […]

विज्ञापन

जम्मू : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराने की आज निंदा करते हुए विश्वास जताया कि मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई करेगी तथा इस तरह की घटना दोबारा न हो यह सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाएगी.

जितेंद्र सिंह की पार्टी भाजपा राज्य में सत्तारुढ गठबंधन सरकार का हिस्सा है. उन्होंने कहा, हम (भाजपा और केंद्र सरकार) उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री लोगों और देश की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. सिंह ने कहा, पाकिस्तानी झंडा लहराना निंदनीय है. सरकार ने बार-बार दोहराया है कि पाकिस्तानी झंडा नहीं फहराया जा सकता लेकिन इसके साथ मैं यह भी कहना चाहूंगा कि राज्य इस तरह की किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है और हम अपेक्षा करते हैं कि वे इसके अनुरुप कार्रवाई करेंगे.
जम्मू की तीन दिवसीय यात्रा पर आये सिंह ने कहा, राज्य सरकार को इस तरह की गतिविधियों को नहीं होने देने के वादे को पूरा करना चाहिए. उन्होंने कहा, राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ने अतीत में इस तरह की घटनाओं पर उचित कार्रवाई की है. दक्षिण कश्मीर के त्राल में कल रैली आयोजित की गई थी जो आतंकवाद प्रभावित इस शहर में अलगाववादी नेता की सात साल में पहली रैली थी. रैली में पाकिस्तान समर्थक नारे लगे थे और पाकिस्तानी झंडे लहराए गए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola