भाजपा सदस्यों की संख्या 10.5 करोड हुयी, आज से महासंपर्क अभियान शुरु

Updated at : 01 May 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सदस्यों की संख्या 10.5 करोड हुयी, आज से महासंपर्क अभियान शुरु

नयी दिल्ली : भाजपा पूरे देश में अपने सदस्यों की संख्‍या बढाने पर जोर दे रही है. भाजपा की ओर से गुरूवार को दावा किया कि पार्टी सदस्यों की संख्या करीब 10.5 करोड हो गई है और यह दुनिया में सबसे बडी पार्टी के तौर पर उभरी है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां संवाददाता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा पूरे देश में अपने सदस्यों की संख्‍या बढाने पर जोर दे रही है. भाजपा की ओर से गुरूवार को दावा किया कि पार्टी सदस्यों की संख्या करीब 10.5 करोड हो गई है और यह दुनिया में सबसे बडी पार्टी के तौर पर उभरी है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि भाजपा करीब 10.5 करोड सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बडी पार्टी बन गई है. हम इस बारे में खुश हैं.’’

शाह ने इस लक्ष्य को हासिल करने का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम को दिया. उन्होंने इस काम के लिए अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हमारे सात हजार कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर इस काम में सराहनीय भूमिका निभायी.

उनलोगों ने कॉलेज के हॉस्टलों, मॉल, सब्जी मंडियों आदि में जाकर सदस्यों को भाजपा से जोडने में अहम भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि इन छह महीनों में भारतीय जनता पार्टी दुनियां की सबसे बडी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गयी. उन्होने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में हमारी सदस्य संख्या 10 गुना तक बढी. अमित शाह ने कहा कि गुरूवार को सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद से शुक्रवार से महासंपर्क अभियान शुरु किया जाएगा. इसके बाद से तीन महीने तक सदस्यों से जुडने का काम होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola