किसान आत्महत्याः मामले को ढ़कने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवालः भाजपा

Published at :25 Apr 2015 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
किसान आत्महत्याः मामले को ढ़कने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवालः भाजपा

नयी दिल्ली: आप की रैली के दौरान खुदकुशी की घटना पर अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज करते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री किसान को नहीं बचाने के अपने गंभीर अपराध को ढकने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने किसान का इस्तेमाल राजनीति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आप की रैली के दौरान खुदकुशी की घटना पर अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज करते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री किसान को नहीं बचाने के अपने गंभीर अपराध को ढकने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने किसान का इस्तेमाल राजनीति में मोहरे के तौर पर किया.

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा, ‘‘केजरीवाल गरीब किसान को नहीं बचाने के अपने गंभीर अपराध को ढकने का प्रयास कर रहे हैं जो उनकी आंखों के सामने मर रहा था. यह केवल आपराधिक लापरवाही नहीं है बल्कि आपराधिक षड्यंत्र की तरह लगता है. मामले में कानून अपना काम करेगा.’’ भाजपा ने बुधवार को यहां आप की रैली में घटी घटना को लेकर केजरीवाल के माफी मांगने पर भी उन्हें आडे हाथों लिया और कहा कि पार्टी ने राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह को खुदकुशी के लिए उकसाकर उसे राजनीति में मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया.
नकवी ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गरीबों की दशा बदलने का दावा करने वाली आप पार्टी लीपापोती की कोशिश में लगी है.
इस बीच पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ‘‘किसान को खुदकुशी के लिए उकसाना और उसके आत्महत्या करने के बाद भी रैली को जारी रखना…यह राजनीति है. हमने राजनीति नहीं की.’’ केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि अब यह बडा सवाल खडा हो गया है कि क्या दिल्ली सुरक्षित हाथों में है. भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि क्या एक माफी से गलती को भुलाया जा सकता है और क्या एक जिंदगी की भरपाई की जा सकती है.
भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि केजरीवाल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का उपदेश दे रहे हैं जबकि उन्हें पहले खुद के लिए और अपने साथियों के लिए इन मानदंडों का इस्तेमाल करना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola