मसरत की जमानत पर फैसला आज

श्रीनगरः अलगाववादी नेता मसरत आलम की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. पुलिस ने भी मसरत के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है जिसमें देश द्रोह जैसे गंभीर आरोप है. अदालत ने पुलिस से मसरत की केस डायरी मांगी है. इतना ही नहीं अदालत ने यह भी जानना चाहा है कि पुलिस जमानत […]
श्रीनगरः अलगाववादी नेता मसरत आलम की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. पुलिस ने भी मसरत के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है जिसमें देश द्रोह जैसे गंभीर आरोप है. अदालत ने पुलिस से मसरत की केस डायरी मांगी है. इतना ही नहीं अदालत ने यह भी जानना चाहा है कि पुलिस जमानत के खिलाफ आपत्तियों का मजबूत आधार पेश करे. मसरत 23 अप्रैल तक पुलिस की रिमांड में है उसके समर्थक ने जमानत के लिए याचिका दायर की. चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी. पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रिपोर्ट देने में असमर्थता जतायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




