संजय जोशी के समर्थन में पोस्टर लगाने वाले मंत्रियों को अमित शाह ने लगायी फटकार

Updated at : 14 Apr 2015 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
संजय जोशी के समर्थन में पोस्टर लगाने वाले मंत्रियों को अमित शाह ने लगायी फटकार

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री के समर्थन में उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश लगाने वाले नेताओं को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने जोरदार फटकार लगायी है. यहां तक की उन लोगों के इस्तीफा देने के लिए भी कहा गया है. 6 अप्रैल को संजय जोशी के जन्मदिन पर भाजपा के कई […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री के समर्थन में उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश लगाने वाले नेताओं को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने जोरदार फटकार लगायी है. यहां तक की उन लोगों के इस्तीफा देने के लिए भी कहा गया है.

6 अप्रैल को संजय जोशी के जन्मदिन पर भाजपा के कई नेता बधाई देने पहुंचे थे जिनमें मनोज तिवारी का नाम भी शामिल है. जिन नेताओं का नाम इनमें सामने आ रहा है उनमें संजीव बालियान, सर्वानंद सोनवाल, श्रीपाद नाईक के नाम शामिल हैं . हालांकि इन नेताओं ने अपने हाथ खड़े कर दिये है और पूरा दोष समर्थकों पर मढ़ दिया है. इस मामले में श्रीपद नायक के पीए नितिन ने इस्तीफा दे दिया है.
जोशी के समर्थन में पोस्टर लगाने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है. इस पूरी घटना का संज्ञान अमित शाह ने लिया है और सूत्र बताते हे कि इन समर्थकों पर पार्टी कड़ी कार्रवाई का मन बना रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola