असम में ग्रेनेड विस्फोट, एक की मौत और तीन घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उदलगुरी (असम) : उदलगुरी जिले में आज सुबह एक ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यहां के रोवता क्षेत्र के एक बाजार के नजदीक ग्रेनेड विस्फोट हुआ. वहीं पुलिस ने आगे बताया कि इस विस्फोट से घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की […]
विज्ञापन
उदलगुरी (असम) : उदलगुरी जिले में आज सुबह एक ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यहां के रोवता क्षेत्र के एक बाजार के नजदीक ग्रेनेड विस्फोट हुआ.
वहीं पुलिस ने आगे बताया कि इस विस्फोट से घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये. पुलिस ने बताया की मृतक की पहचान एक कबाड कारोबारी राम चंद्र बर्मन के रुप में हुई है.
घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे गये हैं और मामले की जांच की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










