नेताजी के पौत्र बर्लिन में प्रधानमंत्री मोदी से मिले

नयी दिल्ली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जासूसी कराने के मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बोस के परिवारवालों ने जासूसी पर दुख जताते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. नेताजी के पौत्र सूर्य कुमार बोस बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मिल कर बोस से […]
नयी दिल्ली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जासूसी कराने के मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बोस के परिवारवालों ने जासूसी पर दुख जताते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. नेताजी के पौत्र सूर्य कुमार बोस बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मिल कर बोस से जुड़ी 160 गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग करेंगे. सूर्य हैम्बर्ग में भारत-जर्मन संघ के अध्यक्ष हैं. पारिवारिक सदस्य चंद्र कुमार बोस ने यह जानकारी दी है.
इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला और कहा कि जासूसी कराना कांग्रेस के डीएनए में है. वहीं, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर नेताजी से जुड़े चुनिंदा दस्तावेज लीक करने का आरोप लगाया. कहा कि सरकार ने नेहरू की छवि दागदार करने के चक्कर में भाजपा ने सरदार पटेल व देश के तीन महान नेताओं को कलंकित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




