जम्मू कश्मीर सरकार 73 वां संशोधन लागू नहीं करेगी : मंत्री
Updated at : 10 Apr 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने आज कहा कि वह भारतीय संविधान के 73 वें संशोधन को राज्य में लागू करने पर विचार नहीं कर रही है जिसमें पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने पर बल दिया गया है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि सरकार संविधान के 73 वें […]
विज्ञापन
जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने आज कहा कि वह भारतीय संविधान के 73 वें संशोधन को राज्य में लागू करने पर विचार नहीं कर रही है जिसमें पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने पर बल दिया गया है.
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि सरकार संविधान के 73 वें संशोधन को लागू करने पर विचार नहीं कर रही है क्योंकि जम्मू कश्मीर पंचायती राज :संशोधन: अधिनियम, 2014 को 73 वें संशोधन की विशेषताओं को राज्य के कानून में शामिल करने के लिए बनाया गया है.
विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य गुलाम नबी मोंगा के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत राज संस्थानों को त्रिस्तरीय बनाने के लिए अन्य दो स्तरों पर चुनाव कराने पर परीक्षण कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




