ePaper

पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, सांसद के बेटे और भतीजे की जमकर पिटाई, कंधा टूटा

Updated at : 07 Apr 2015 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, सांसद के बेटे और भतीजे की जमकर पिटाई, कंधा टूटा

नयी दिल्लीः बिहार के जहानाबाद से सांसद डॉ अरुण कुमार के बेटे और भतीजे की साउथ एक्सटेंशन में उनके घर के पास हुए पार्किंग विवाद के बाद पिटाई कर दी गयी. इस पूरे विवाद में सांसद के बेटे ऋतुराज का कंधा फ्रैक्चर हो गया. इस पूरे मामले की शिकायत थाने में कर दी गयी है […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः बिहार के जहानाबाद से सांसद डॉ अरुण कुमार के बेटे और भतीजे की साउथ एक्सटेंशन में उनके घर के पास हुए पार्किंग विवाद के बाद पिटाई कर दी गयी. इस पूरे विवाद में सांसद के बेटे ऋतुराज का कंधा फ्रैक्चर हो गया. इस पूरे मामले की शिकायत थाने में कर दी गयी है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद के घर के पास लगभग 10 स्कूटी किसी ने गलत तरीके से पार्क कर दी. घरवाले जब इसका विरोध करने लगे तो विवाद बढ़ता गया. इसके बाद लगभग 12 से 13 लोगों ने ऋषभ और सांसद के भतीजे को जमकर पीटा. इस घटना की जानकारी जब सांसद को मिली तो पुलिस ने कार्रवाई शुरु की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अभी भी इस घटना के कई आरोपी गिरफ्तार है. इस घटना की शिकायत हौज खास पुलिस स्टेशन में दर्ज की गयी है.
गौरतलब है कि दिल्ली में कल इसी तरह की घटना के कारण एक व्यक्ति की जान चली गयी. दिल्ली में रहने वाले शाहनवाज रविवार रात अपने 2 बच्चों के साथ अपनी बाइक से घर जा रहा था रास्ते में कार सवार कुछ लोगों के साथ कहासुनी हुई और कार पर सवार लोगों ने शाहनवाज की पीट – पीट कर हत्या कर दी. दिल्ली में इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola