नवादा में सूद के पैसे के विवाद को लेकर बंद किया रास्ता, सोहदा गांव में तनाव

Updated:
विज्ञापन
Nawada News Road village blocked due dispute over interest money in village

घटनास्थल की तस्वीर

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में सूद के पैसे को लेकर उपजे विवाद में सूदखोरों ने ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है. यह विवाद बीते एक सप्ताह से चल रहा है और गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

Nawada News : (मनीष देव) रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में सूद के पैसे को लेकर उपजे विवाद में सूदखोरों ने ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है. यह विवाद बीते एक सप्ताह से चल रहा है और गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है.

हालांकि पुलिस एवं प्रशासन ने तनाव को दूर करने का भी प्रयास किया,किंतु प्रशासन के गांव से जाने के बाद वे लोग पुनः पिलर और बांस की मदद से रास्ता अवरुद्ध कर दे रहे हैं.

बेटी के शादी में लिया गया था कर्ज

पीड़िता सोहदा निवासी सरजू मिस्त्री की पत्नी सुशीला देवी ने बताई कि वे अपनी बेटी के शादी के वक्त बीते पांच वर्ष पूर्व सोहदा गांव के ही अरविंद यादव से 20 हजार रुपए सूद पर कर्ज लिए थे. कर्ज का पैसा धीरे-धीरे लगभग 60 हजार तक दे दिया गया. उसके बावजूद अरविंद यादव द्वारा 80 हजार रुपए की मांग की जाने लगी,जिसे देने में असमर्थता जाहिर करने पर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया.

प्रशासन को आवेदन देकर ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

सोहदा गांव के बाबूलाल मिस्त्री के पुत्र संतोष मिस्त्री,लालो मिस्त्री,जानकी मिस्त्री व चंचला देवी ने बताया कि गांव के ही अरविंद यादव,सुदामा यादव एवं आदित्य यादव के द्वारा पीडब्लूडी की सरकारी जमीन में पिलर और बांस गाड़कर जबरन रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है.

अवरुद्ध किया गया रास्ता कई दशकों से ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक रास्ता है. उक्त लोगों को मना करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा एवं टांगी व खंती से मारपीट की धमकी देते हैं. साथ ही केस मुकदमा करने पर महिला-पुरुष समेत बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हैं. पीड़ित ग्रामीणों ने थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

घटना पर प्रशासन का क्या कहना है?

इस संबंध में अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि मामला संज्ञान के आने के बाद घटनास्थल पर पहुंच,अवरुद्ध रास्ते को हटाने का निर्देश दिया गया था,किंतु पुनः रास्ता अवरुद्ध करने की सूचना मिली रही है. उन्होंने अग्रतर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने कहा कि पुराने रंजिश को लेकर रास्ता अवरुद्ध करने का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: बेगूसराय के देवपुरा एपीएचसी के जर्जर भवन को लेकर, मंत्री निशांत कुमार से मिले भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन