प्रदूषण नियंत्रण पर बोले प्रधानमंत्री, प्रकृति की पूजा हमारी परंपरा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यवारण मंत्रियों के सम्मलेन को आज संबोधित किया. दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में प्रदूषण और उस पर कैसे नियंत्रण किया जाए इस पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री ने आज अपने संबोधन में भूमि अधिग्रहण पर फैलाये जा रहे भ्रम के साथ […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यवारण मंत्रियों के सम्मलेन को आज संबोधित किया. दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में प्रदूषण और उस पर कैसे नियंत्रण किया जाए इस पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री ने आज अपने संबोधन में भूमि अधिग्रहण पर फैलाये जा रहे भ्रम के साथ -साथ नियंत्रण पर अपनी बात रखी. उन्होंने इस पर भी चर्चा की कि कैसे भारत में प्रकृति पूजन की परंपरा हमारी संस्कृति में है.
इस मौके पर हवा में प्रदूषण की मात्रा मापने के लिए इंडेक्स जारी किया गया जिसे बड़े शहरों में लागू किया जायेगा. इसके अलावा उन्होंने गंगा की सफाई पर चलाये जा रहे अभियान की भी चर्चा की.प्रधानमंत्री ने भूमि अधिग्रहण पर जारी बवाल को भी कम करने की कोशिश की उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर काफी भ्रम फैलाया जा रहा है. इसमें आदिवासी, वनवासी और फोरेस्ट लैंड की कहीं चर्चा नहीं है. यह अलग कानून से बंधे हुए लोग और क्षेत्र है. उन्होंने कहा कि वन कानून से इनकी सुरक्षा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




