विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

Published at :29 Mar 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

नयी दिल्ली : भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी ने दी है. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया कि ‘भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गई है. इसके 8.67 करोड़ सदस्य देश भर में बने हैं. वहीं केवल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी ने दी है.

undefined



उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया कि ‘भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गई है. इसके 8.67 करोड़ सदस्य देश भर में बने हैं. वहीं केवल उत्तर प्रदेश में पार्टी के 1.47 करोड़ सदस्य बने है.’

उन्होंने इस अवसर पर कुशल नेतृत्व को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया ‘भाजपा को दुनिया की सबसे अधिक सदस्य संख्या वाली पार्टी बनाने के लिए कुशल नेतृत्व देने हेतु आपको (नरेंद्र मोदी और अमित शाह) बहुत बहुत बधाई.’

आपको बता दें विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकार्ड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का है. इस पार्टी के सदस्यों की संख्या 8.67 करोड़ है. भाजपा ने इस बार देश में 10 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इसको लेकर प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर अभियान चलाये जा रहे हैं. सदस्यता अभियान समाप्त होने में मात्र तीन दिन शेष बचे. 31 मार्च को सदस्यता अभियान समाप्त हो रही है. इसके बाद सदस्यों की स्क्रूटनी की जायेगी. इसके बाद वास्तविक सदस्यों के आंकड़े जारी किये जायेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्य भी पार्टी के सदस्यता अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने पर टीम के सदस्य इसकी जांच करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola