ePaper

सोनिया अध्यक्ष, राहुल उपाध्यक्ष बने रहें, यह अमरिंदर का निजी विचार है : सिंधिया

Updated at : 29 Mar 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
सोनिया अध्यक्ष, राहुल उपाध्यक्ष बने रहें, यह अमरिंदर का निजी विचार है : सिंधिया

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के विचार को ‘‘निजी विचार’’ करार दिया जिसमें सिंह ने सोनिया गांधी के अध्यक्ष और राहुल गांधी के उपाध्यक्ष बने रहने और इस दौरान उनके सब कुछ सीख जाने की बात कही थी. सिंधिया ने हेडलाइंस टुडे पर करण थापर के कार्यक्रम ‘‘नथिंग बट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के विचार को ‘‘निजी विचार’’ करार दिया जिसमें सिंह ने सोनिया गांधी के अध्यक्ष और राहुल गांधी के उपाध्यक्ष बने रहने और इस दौरान उनके सब कुछ सीख जाने की बात कही थी. सिंधिया ने हेडलाइंस टुडे पर करण थापर के कार्यक्रम ‘‘नथिंग बट ट्रूथ’’ में कहा, ‘‘यह उनका निजी विचार हो सकता है. वह निजी विचार के तौर पर ऐसा कह सकते हैं.’’

यह पूछने पर कि क्या यह राहुल के नेतृत्व पर सिंह के विश्वास की कमी को नहीं दिखाता है तो सिंधिया ने कहा, ‘‘मैं इससे सहमत नहीं हूं. उनमें नेतृत्व के सभी गुण हैं. उन्हें लागू करने के कई विचार हैं.. हम ब्लूप्रिंट के साथ उनके सामने आने का इंतजार करें.’’ लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने राहुल की गैर मौजूदगी की आलोचना को भी खारिज कर दिया और कहा कि वह अब भी पार्टी के आंदोलनों का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें हाल में जंतर..मंतर पर भूमि अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन भी शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola