भारत-चीन आज से दिल्ली में करेंगे सीमा वार्ता

Updated at : 23 Mar 2015 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-चीन आज से दिल्ली में करेंगे सीमा वार्ता

बीजिंग/नयी दिल्ली : भारत और चीन आज से दिल्ली में 18वें दौर की सीमा वार्ता आरंभ करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले साल सत्ता संभालने के बाद यह दोनों देशों के बीच पहले चरण की सीमा वार्ता होगी. माना जा रहा है कि इस बातचीत में दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा के स्पष्टीकरण पर मुख्य […]

विज्ञापन

बीजिंग/नयी दिल्ली : भारत और चीन आज से दिल्ली में 18वें दौर की सीमा वार्ता आरंभ करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले साल सत्ता संभालने के बाद यह दोनों देशों के बीच पहले चरण की सीमा वार्ता होगी. माना जा रहा है कि इस बातचीत में दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा के स्पष्टीकरण पर मुख्य रुप से ध्यान केंद्रित करेंगे. दोनों देशों में मजबूत नेतृत्व के तहत समाधान की उम्मीद के बीच विशेष प्रतिनिधि और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने चीनी समकक्ष एवं स्टेट काउंसिलर यांग जिएची के साथ बातचीत करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच पिछले साल सितंबर में दिल्ली में हुई विस्तृत चर्चा की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के बीच यह दो दिवसीय बातचीत होने जा रही है. शी का भारत दौरा लद्दाख के चुमार में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की घटना के साए में हुआ था. शी के दौरे के बाद दोनों देशों के सैनिकों के एक साथ पीछे हटने के साथ यह विवाद हल हुआ था.

शी ने कहा कि चुमार जैसी घटना हो सकती है क्योंकि सीमा का अभी रेखांकन नहीं हुआ है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में कहा था कि चीन और भारत को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कुछ अधिक करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola