सीबीआई छापे से आश्चर्यचकित हूं : जयंत सिन्हा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2015 6:36 AM
नयी दिल्ली : सीबीआई के वित्त मंत्रालय के कार्यालयों समेत कई स्थानों पर छापेमारी करने के बीच वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने देर रात कहा कि वह इस घटनाक्रम से ‘बेहद आश्चर्यचकित’ हैं और मामले पर गौर करेंगे. सिन्हा ने कहा, ‘‘गुरूवार के घटनाक्रम से मैं बेहद आश्चर्यचकित हूं. मैं मामले को देखूंगा. हमें […]
नयी दिल्ली : सीबीआई के वित्त मंत्रालय के कार्यालयों समेत कई स्थानों पर छापेमारी करने के बीच वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने देर रात कहा कि वह इस घटनाक्रम से ‘बेहद आश्चर्यचकित’ हैं और मामले पर गौर करेंगे. सिन्हा ने कहा, ‘‘गुरूवार के घटनाक्रम से मैं बेहद आश्चर्यचकित हूं. मैं मामले को देखूंगा.
हमें समझना है कि क्या हो रहा है और तब जानकारी मिलने के बाद हम आपको बताएंगे.’’ एनडीटीवी से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि वह संसद से अभी-अभी नॉर्थ ब्लॉक लौटे हैं. इससे पहले दिन में सीबीआई ने चार्टर्ड एकाउन्टेंट और कुछ सरकारी कर्मचारियों के गिरोह पर छापा मारा था और देश के कुछ बडे कॉरपोरेट समूहों को विदेशी निवेश नीति से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों की कथित बिक्री को लेकर एक मामला दर्ज किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










