मिथुन चक्रवर्ती बजट सत्र में नहीं लेंगे भाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2015 4:30 PM
नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेता एवं तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती वर्तमान बजट सत्र में सदन में भाग नहीं लेंगे. उप सभापति पी जे कुरियन ने आज सदन को अवगत कराया कि मिथुन ने एक पत्र लिखकर 20 फरवरी से आठ मई तक सदन की बैठक में भाग नहीं लेने की अनुमति मांगी […]
नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेता एवं तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती वर्तमान बजट सत्र में सदन में भाग नहीं लेंगे. उप सभापति पी जे कुरियन ने आज सदन को अवगत कराया कि मिथुन ने एक पत्र लिखकर 20 फरवरी से आठ मई तक सदन की बैठक में भाग नहीं लेने की अनुमति मांगी है.
उन्होंने कहा कि मिथुन ने एक पत्र लिखकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से सदन में आ पाने में असमर्थता जताई है और अवकाश के लिए अनुमति मांगी है. सदन ने उन्हें इसके लिए अनुमति दे दी.मिथुन पिछले वर्ष तृणमूल कांगे्रस के टिकट पर पश्चिम बंगाल से निर्वाचित होकर उच्च सदन में आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










