अमित शाह से RSS नेताओं ने की चर्चा

नागपुर : शहर में एक दिन के दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां महल में मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा कर रहे हैं. रवि भवन कॉटेज में शहर के नेताओं ने आज सुबह यहां पहुंचे शाह का स्वागत किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कार्यकर्ताओं […]
नागपुर : शहर में एक दिन के दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां महल में मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा कर रहे हैं. रवि भवन कॉटेज में शहर के नेताओं ने आज सुबह यहां पहुंचे शाह का स्वागत किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कार्यकर्ताओं के साथ थे.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शाह के साथ बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव भैयाजी जोशी के साथ राज्यसभा सदस्य अजय संचेती भी थे. शीर्ष पद संभालने के बाद शाह का शहर का यह दूसरा दौरा है. जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में हालिया भाजपा-पीडीपी सरकार गठन और शपथ ग्रहण समारोह में उनकी विवादास्पद टिप्पणी की पृष्ठभूमि में शाह और आरएसएस के शीर्ष नेताओं के बीच की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सईद ने राज्य में शांतिपूर्ण चुनावों के लिए आतंकी गुटों और पाकिस्तान को श्रेय दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




