ePaper

श्रीलंकाई मछुआरों के हाथों अगवा भारतीय रिहा

Updated at : 06 Mar 2015 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंकाई मछुआरों के हाथों अगवा भारतीय रिहा

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : श्रीलंका के सशस्त्र मछुआरों द्वारा आज तडके कोडियाकराई के पास कथित तौर पर फिरौती के लिए अपहृत किए गए तमिलनाडु के सात मछुआरों को शाम तक रिहा कर दिया गया. पुलिस ने यहां बताया कि पास के पम्बन इलाके के रहने वाले मछुआरे कल देर रात एक नाव में सवार थे जब […]

विज्ञापन

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : श्रीलंका के सशस्त्र मछुआरों द्वारा आज तडके कोडियाकराई के पास कथित तौर पर फिरौती के लिए अपहृत किए गए तमिलनाडु के सात मछुआरों को शाम तक रिहा कर दिया गया. पुलिस ने यहां बताया कि पास के पम्बन इलाके के रहने वाले मछुआरे कल देर रात एक नाव में सवार थे जब नागपट्टनम जिले के कोडियाकराई के पास मछली पकडते समय श्रीलंकाई मछुआरों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें श्रीलंका के एक अज्ञात जगह पर ले गए.

क्यू ब्रांच पुलिस निरीक्षक केनेडी ने कहा कि बाद में श्रीलंकाई मछुआरों ने अपहृत मछुआरों के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को फोन किया और कहा कि फिरौती देने के बाद ही उन्हें रिहा किया जाएगा. हालांकि फिरौती की रकम के बारे में जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि पुलिस को हालांकि जानकारी मिली कि सातों मछुआरों को आज शाम छोड दिया गया. पुलिस निरीक्षक को मछुआरों के छोडे जाने की शर्तों के बारे में जानकारी नहीं है और उन्होंने कहा कि वे आज रात या कल कोडियाकराई पहुंचेंगे.

यहां के मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने घटना और मछुआरों की रिहाई के बारे में कुछ नहीं कहा. केनेडी ने कहा कि इस बीच कल रात 500 मशीनीकृत नावों में मछली पकडने निकला मछुआरों का एक बडा समूह आज खाली हाथ लौटा और आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसेना ने उनका पीछा किया और कुछ नावों की जालें काट दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola