ePaper

यादव, भूषण ने आप राजनीतिक मामलों की समिति में ‘नये खून’ की हिमायत की

Updated at : 02 Mar 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
यादव, भूषण ने आप राजनीतिक मामलों की समिति में ‘नये खून’ की हिमायत की

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति :पीएसी: में ‘नया खून’ तथा अधिक ‘पारदर्शिता’ लाने की जोरदार वकालत की है. बताया जाता है कि भूषण ने राष्ट्रीय कार्यकारणी, राष्ट्रीय परिषद और पीएसी की नियमित बैठकों का मुद्दा भी उठाया और अन्य दलों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति :पीएसी: में ‘नया खून’ तथा अधिक ‘पारदर्शिता’ लाने की जोरदार वकालत की है.

बताया जाता है कि भूषण ने राष्ट्रीय कार्यकारणी, राष्ट्रीय परिषद और पीएसी की नियमित बैठकों का मुद्दा भी उठाया और अन्य दलों से पार्टी के टिकट पर चुनाव लडने के लिए उम्मीदवारों के ‘आयात’ पर भी आपत्ति की.
पार्टी सूत्रों ने बताया है कि तीन नेताओं के पैनल- पीएसी सदस्यों गोपाल राय और पंकज गुप्ता तथा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आनंद कुमार ने कल देर रात यादव से और आज भूषण से अलग-अलग मुलाकात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola