वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार केजरीवाल के सचिव नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का सचिव नियुक्त किया गया. कुमार 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. पिछली बार केजरीवाल जब मुख्यमंत्री थे, कुमार तब भी उनके सचिव थे. कुमार आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र हैं. वह शहरी विकास विभाग में भी सचिव थे और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का सचिव नियुक्त किया गया. कुमार 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. पिछली बार केजरीवाल जब मुख्यमंत्री थे, कुमार तब भी उनके सचिव थे. कुमार आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र हैं.

वह शहरी विकास विभाग में भी सचिव थे और बिजली तथा परिवहन सहित बहुत से विभागों को देख चुके हैं. एक अन्य आईएएस अधिकारी वसंत कुमार एन को केजरीवाल का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है. वसंत 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह एनएआरएचएम के निदेशक थे और कई पदों पर रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola