दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, मुफ्त बिजली और पानी के वादों पर सबकी नजर

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी को विधानसभा में मिली शानदार जीत के बाद दिल्ली सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले ले सकती है. दिल्लीवासियों को मुफ्त पानी और सस्ती बिजली को लेकर पार्टी के किये गये वादों पर अब घोषणा का इंतजार है. आप भी इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है […]
नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी को विधानसभा में मिली शानदार जीत के बाद दिल्ली सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले ले सकती है. दिल्लीवासियों को मुफ्त पानी और सस्ती बिजली को लेकर पार्टी के किये गये वादों पर अब घोषणा का इंतजार है. आप भी इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है पार्टी अच्छी तरह जानती है कि उसकी जीत इन मूलभूत सुविधाओं पर किये गये वादों के कारण ही हुई है.
कई मायनों में आज होने वाली पहली कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण है. पार्टी अपने किये गये वादों को पूरा करने के लिए रोडमैप का खाका तैयार करने की कोशिश करेगी. फ्री वाई फाई पर पार्टी कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार कर रही है जिसमें कुछ मीनट फ्री देने, सीमित डाटा देने या वाईफाई शुरू होने के बाद पहले दो मीनट के प्रचार के जरिये कीमत वसूलने पर विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




