Punjab Politics: बाजवा का दावा- बीजेपी के संपर्क में भगवंत मान, AAP के 32 MLA कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Feb 2025 10:34 PM

विज्ञापन

Pratap Singh Bajwa

Punjab Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पंजाब की 'आप' सरकार को लेकर कांग्रेस नेता ने बड़ा दावा किया है. प्रजाप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि आप के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं.

विज्ञापन

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक पाला बदलने के लिए उनके संपर्क में हैं. इधर बाजवा के दावे पर पंजाब सरकार के मंत्री और AAP विधायक अमन अरोड़ा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा- “बाजवा ने BJP में शामिल होने के लिये ‘पहले से ही बुकिंग’ करवा रखी है.”

बाजवा का दावा- बीजेपी के संपर्क में भगवंत मान

बाजवा ने दावा किया कि पंजाब के मुख्मयंत्री भगवंत मान बीजेपी के संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया, “जैसे ही अरविंद केजरीवाल उन्हें हटाने का फैसला करेंगे, मान अपना सामान उठा कर उनके साथ BJP चले जायेंगे.” पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता बाजवा ने दावा किया कि उन्होंने अपने 45 वर्ष के राजनीतिक अनुभव में, उन्होंने कभी कोई गलत बयान नहीं दिया. कांग्रेस नेता ने दावा किया, “मैं यह एक बार फिर से बोल रहा हूं, 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं. न केवल विधायक बल्कि मंत्री भी मेरे संपर्क में हैं. अमन अरोड़ा को भी इसकी जानकारी है.”

अमन अरोड़ा ने बाजवा पर किया पलटवार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बाजवा पर हमला करते हुए पलटवार किया और दावा किया कि विपक्ष का नेता जल्दी ही भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बाजवा जी का भाजपा में शामिल होना लगभग निश्चित है. उन्होंने भाजपा के साथ अपनी अग्रिम बुकिंग कर ली है.” अरोड़ा ने कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बाजवा से यह पूछना चाहिए कि वह कुछ दिन पहले बेंगलुरु में क्या कर रहे थे और भाजपा के किन वरिष्ठ नेता से उन्होंने मुलाकात की थी.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola