जेएनयू में छात्रों का बवाल, वाइस-चांसलर के इस्तीफे की मांग पर अड़े, जानें पूरा मामला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Feb 2026 5:37 PM
जेएनयू में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, फोटो एक्स
JNU Students Protest: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बार फिर उग्र हो गए. गुरुवार को कैंपस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कैंपस के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है.
JNU Students Protest: जेएनयू के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. छात्रों ने हिरासत में लिए जाने का भी विरोध किया. कुछ देर के लिए जेएनयू कैंपस रणक्षेत्र में बदल गया. छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जेएनयू के गेट को बंद कर दिया गया था. गेट के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी. जिसे देखकर छात्र और भड़क गए.
रविवार देर रात भी छात्रों ने किया था विरोध प्रदर्शन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में रविवार देर रात छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. उस दौरान छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें कुछ छात्र घायल भी हुए थे. प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में किसी भी तरह के अराजक व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.
वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित पर क्या है आरोप?
वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि समुदाय लगातार पीड़ित बने रहकर या पीड़ित होने का नाटक करके प्रगति नहीं कर सकते. जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. जेएनयूएसयू ने पंडित की टिप्पणियों को जातिवादी और हाशिये पर पड़े समुदायों के प्रति असंवेदनशील बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










