केजरीवाल के घर के बने खाने का आनंद उठाया नये मंत्रियों ने

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल के नवनिर्वाचित सदस्यों को आज दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में केजरीवाल के घर का पका हुआ भोजन कराया गया. एक मंत्री ने कहा, ‘‘रामलीला मैदान में शपथ लेने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत सभी छह नये मंत्रियों ने अरविंद केजरीवाल के केबिन में घर के बने भोजन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल के नवनिर्वाचित सदस्यों को आज दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में केजरीवाल के घर का पका हुआ भोजन कराया गया.

एक मंत्री ने कहा, ‘‘रामलीला मैदान में शपथ लेने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत सभी छह नये मंत्रियों ने अरविंद केजरीवाल के केबिन में घर के बने भोजन का आनंद उठाया जो खासतौर पर उनके घर से लाया गया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भोजन बहुत स्वादिष्ट था और हम सबने उसका आनंद उठाया.’’
केजरीवाल ने अपने सभी मंत्रियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की और उसके बाद सभी ने केजरीवाल के कौशांबी स्थित घर से आये भोजन का लुत्फ उठाया. केजरीवाल और अन्य मंत्री जब यहां सचिवालय पहुंचे तो सरकारी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. केजरीवाल को मुख्य सचिव डी एम सपोलिया उनके केबिन तक लेकर गये जहां अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी नये मंत्रियों का अभिवादन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola